हमीरपुर। अपने अधिकारो को समझें। पढ़ना लिखना सीखें। अपने जिंदगी को गढ़ने के लिए कदम बढ़ाएं। शिक्षा में उनकी आर्थिक दिक्कतों को दूर करने के लिए वह हर संभव मदद करेंगे। उक्त बातें पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संजय दीक्षित ने किशोरियों और महिलाओं में स्वास्थ्य जेंडर न्याय पर समझ बनाने और गतिशीलता को बढ़ाने के लिए आयोजित प्रशिक्षण होटल कान्हाधाम में कहीं। उन्होंने कहा लड़कियों की शिक्षा प्राप्त करने में अड़चने आती हैं। हमें इनका डटकर मुकाबला करना है। कहा उनकी पढ़ाई में ऐसी किसी भी प्रकार की रुकावट आती है, तो वह उनकी हर संभव मदद करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा गहरौली में संचालित डिग्री कॉलेज में यदि दाखिला लेती है। तो उन्हें शिक्षण शुल्क में विशेष छूट दी जाएगी। इसके अलावा यदि किन्हीं परिस्थितियों बस लड़कियां नहीं पढ़ पा रही हैं। वह उन्हें अवगत कराएं। वह निराकरण के लिए हर कदम उनके साथ हैं। कहा पढ़ना लिखना जिंदगी का एक अहम मकसद होना चाहिए। इस अवसर पर सहयोग संस्था लखनऊ की आराधना सिंह ने बताया कि लड़कियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया है। इस प्रशिक्षण में लड़कियों को जेंडर स्वास्थ्य और गतिशीलता बढ़ाने के लिए समझ बनाई जा रही है। इस दौरान किशोरियों द्वारा अपनी पढ़ाई, स्वास्थ्य संबंधी समझ को रखा। इस दौरान समर्थ फाउंडेशन की कुमकुम ने बताया किशोरियों को जीवन कौशल विकास संबंधी जानकारी दी। उन्होंने सभी आए हुए अतिथियों का स्वागत किया गया।