भरुआ सुमेरपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग में जेके सीमेंट फैक्ट्री के पास दो वाहनों की टक्कर से गम्भीर रूप से घायल हुए फैक्ट्री मजदूर की उपचार के लिए कानपुर ले जाते समय मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मृतक की शादी एक वर्ष पूर्व हुई थी। पति पत्नी दोनों एचयूएल में प्राइवेट तौर पर मजदूरी करके जीवन बसर करते थे। बुधवार की रात करीब 8 बजे इंगोहटा निवासी अविनाश 25 वर्ष पुत्र रंजीत श्रीवास कस्बे से बाइक में अपने गांव आ रहा था। तभी सामने से आ रहे आपे वाहन से उसकी बाइक टकरा गई। उसी समय पीछे से आ रहे दूसरे वाहन की टक्कर से वह काफी दूर जा गिरा और मरणासन्न हो गया। सूचना पर पंहुची पुलिस ने उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। जहां से उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने उसे कानपुर रेफर कर दिया, जहां कानपुर जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। पत्नी सहित परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। मृतक की शादी गत वर्ष जनवरी माह में हुई थी। पति पत्नी दोनों एचयूएल में प्राइवेट तौर पर कार्य करते थे। बुधवार को ड्यूटी कर घर लौटने के बाद किसी काम से वह कस्बे आया था। जहां से घर वापस लौटते समय जेके सीमेंट फैक्ट्री के पास वह हादसे का शिकार हो गया। मजदूर की मौत की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा है।