विश्वकर्मा जयंती पर अनुयाईयों ने नगर में निकाली विशाल शोभा यात्रा निकाली। डीजे व बजे बजे के साथ यात्रा शहर के मुख्य मार्ग से निकल गई। मौदहा। भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर उनके अनुयाईयों ने नगर में विशाल शोभा यात्रा निकाली। इस मौके पर समाज के सैकड़ो लोगों ने बड़े ही उत्साह के साथ अपनी हाजिरी दर्ज कराई। भगवान विश्वकर्मा के जयंती के अवसर पर उनके अनुयायियों ने नगर के बड़ी देवी मंदिर से विश्वकर्मा भगवान की एक विशाल शोभा यात्रा निकाली जिसमें भगवान विश्वकर्मा के अलावा आधा दर्जन से अधिक देवी देवताओं की आकर्षक झांकियां शामिल रहीं। शोभा यात्रा में बैंड बाजों व डीजे की धुन में घोड़े थिरकते रहे। यह शोभा यात्रा नगर के बड़ी देवी से आरंभ होकर थाना चौराहा व मालिकुंआ चौराहा से तहसील मार्ग होती हुई गांधी विद्यालय मार्ग से पुनः देवी जी मंदिर पहुंची जहां वक्ताओं ने भगवान विश्वकर्मा पर प्रकाश डालते हुए लोगों से उनसे सीख लेने की बात कही। इस शोभा यात्रा में विश्वकर्मा समाज के सैकड़ो लोग शामिल रहे जिन्होंने इस शोभा यात्रा में बड़े उत्साह के साथ भाग लिया।