सुनील पाठक बने भाजपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर हमीरपुर।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश इकाई ने जमीनी कार्यकर्ता कुरारा क्षेत्र निवासी सुनील पाठक को जिलाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है।सुनील पाठक के भाजपा जिलाध्यक्ष बनने पर जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी है। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष घोषित होने पर सुनील पाठक को बधाई देने वालों का ताँता लगा हुआ है। आगामी लोकसभा चुनाव के मध्य नजर रखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने कार्यकर्त्ताओं के लिए फरमान जारी किया है।भाजपा के शीर्ष नेतृत्व में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त जिलाध्यक्षों की लिस्ट जारी की है।जिसमें भारतीय जनता पार्टी ने कुरारा थाना क्षेत्र के जखेला ग्राम निवासी सुनील पाठक को जिले की नई जिम्मेदारी दी है। भाजपाइयों ने युवा जिला अध्यक्ष का नाम सुनते ही खुश होकर सोशल मीडिया एवं फोन के माध्यम से बधाई देना शुरू कर दिया है।नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सुनील पाठक भारतीय जनता पार्टी के पूर्व कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्रीय मंत्री एवं किसान मोर्चा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष तथा जिले के महामंत्री पद पर कार्य कर चुके हैं। सुनील पाठक 2013 में विराट विधायिका मनीषा अनुरागी के चुनाव प्रभारी रहे हैं।काफी लंबे अरसे से भारतीय जनता पार्टी का हिस्सा रहे।सुनील पाठक को जिले की जिम्मेदारी भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष ने सौंपी है।इस दौरान सुनील पाठक ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर संगठन का कार्य करेंगे। उन्हें संगठन के कार्यक्रमों को कृमन्वित करने का पूरा अनुभव प्राप्त है।