उत्तर प्रदेश रेलवे मंडल झांसी ने सांसद आरके पटेल अनुमोदन पर परामर्श समिती का गठन किया।
डीएम दुर्गाशक्ति नागपाल ने शनिवार को कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय जसईपुर और प्राथमिक विद्यालय जसईपुर का निरीक्षण किया। शिक्षा की गुणवत्ता, मिड-डे मील वितरण एवं विद्यालय में अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं देखीं।
सभी को सस्ती कीमत पर गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाएं उपलब्ध कराए जाने को खोले गए प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि केंद्र (पीएमबीजेके) से एसिड कम करनेवाली घटिया दवा की टेबलेट बेची गई। जांच में इसका खुलासा होने से पर डीआई ने प्रोकेम फार्मास्यूटिकल्स प्राइवेट लिमिटेड रूड़की को नोटिस भेजने के साथ बिक्री प्रतिबंधित की।
शहर के बन्योटा स्थित अयोध्यावासी वैश्य राम मंदिर में 17 दिसंबर को सीताराम विवाह महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
सीवीओ ने शनिवार को ग्राम माता और ग्राम छापर की गोशाला का औचक निरीक्षण किया। ग्राम माता की गौशाला में सबकुछ दुरुस्त मिला।
राजकीय महिला डिग्री कालेज में सड़क सुरक्षा कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी दी गई। इसके साथ ही प्राचार्य डा. दीपाली गुप्ता के द्वारा सड़क सुरक्षा को लेकर यातायात नियमों के पालन की शपथ भी दिलवाई गई।
सवर्ण आर्मी के गठन व विस्तार की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसी क्रम में संगठन प्रमुख सर्वेश पांडेय प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा की है। जिसमें संदीप द्विवेदी को प्रदेश उपाध्यक्ष और कुलदीप पाण्डेय चित्रकूट को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाए जाने पर बधाई दी गई।
कैबिनेट मंत्री जल शक्ति विभाग स्वतंत्रदेव सिंह, राज्यमंत्री रामकेश निषाद ग्राम माटा में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल हुए। कहा कि बुंदेलखंड में कानून व्यवस्था में बेहतर सुधार हुआ है।
बिजली विभाग के छोटी बाजार,खांईपार और अलीगंज इलाके के उपभोक्ता छह घंटे बिजली को परेशान रहे। कंट्रोल रूम में दिन भर फोन की घंटी घनघनाती रही।
महिला कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट परिसर में नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया। प्रदेश सरकार से महिला सुरक्षा की गांरटी दिलवाए जाने की मांग की है।
