*हर प्रसाद बांदा और अखिलेश फतेहपुर के को-आर्डिनेटर बनायें गये* बांदा- कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव को लेकर लोकसभा क्षेत्रों में क्वार्डिनेटर नियुक्त किए हैं। साथ ही इनसे संगठन की मजबूती पर बल दिया गया है। जिलाध्यक्ष प्रद्युम्न दुबे लालू ने बताया कि पार्टी ने लोकसभा क्षेत्र 48 बांदा- चित्रकूट के लिए प्रदेश महासचिव व कानपुर नगर के पूर्व अध्यक्ष हर प्रसाद अग्निहोत्री को कोआर्डिनेटर बनाया है। लोकसभा क्षेत्र 47 हमीरपुर के लिए प्रदेश महासचिव अंशू तिवारी को कोआर्डिनेटर बनाया है। इसी तरह बांदा के पूर्व जिलाध्यक्ष और सदस्य अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अखिलेश शुक्ला को फतेहपुर का कोआर्डिनेटर नियुक्त किया गया है।
