शासन के मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र ने सभी मंडलायुक्त और जिलाधिकारी को इस संबन्ध में पत्र भेजा। जिसमें कहा गया है कि समस्त विद्यालय के छात्रों एवं उच्च शिक्षा के सभी विद्यार्थियों को एक साथ मानव श्रंखला का आयोजन 23 जनवरी नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर किया जाना है।सड़क सुरक्षा अभियान के समापन के बाद अब मानव श्रंखला बनाकर सड़क सुरक्षा की शपथ दिलवाई जाएगी। इसका आयोजन 23 जनवरी को पूर्वान्ह 11 बजे से किया जाएगा।
