जसपुरा के बारा गलौली घाट में पांटून पुल से आवागमन शुरू हो गया है। आरोप है कि पुल निर्माण में पुरानी सडी लकड़ियों का प्रयोग किया गया है। जिससे आए दिन लोगों में खतरे की आशंका बनी रहती है। करीब डेढ माह पहले एक ट्रैक्टर फंस गया था एक बार फिर ट्रैक्टर फंस गया। जिससे बडा हादसा टल गया। ट्रैक्टर पुल में फंसने से खासा जाम लगा रहा।
