ग्राम पंचायत मवई बुजुर्ग गांव में चल रहे टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रविवार को हुआ। जिसमें रामजानकी एलेवन टीम विजेता रही। विजेता उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया गया। फाइनल मैच में पचनेही वारियर्स ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोर निर्धारित 20 ओवर में 130 रन बनाए। ज़बाब में उतरी राम-जानकी एलेवन ने 12 ओवर में 131 रनो का लक्ष्य प्राप्त कर मैच का फाइनल मुकाबला जीत लिया।