उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के हजूरपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से शकूर अहमद से साक्षात्कार लिया। शकूर अहमद ने बताया कि महिलाओं को मायके और ससुराल दोनों जगह की जमीन में बराबर का अधिकार मिलना चाहिए।

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से मोहम्मद शफी से साक्षात्कार लिया। मोहम्मद शफी ने बताया कि महिलाओं को पैतृक सम्पत्ति में अधिकार नही मिलना चाहिए।जब पिता चाहेंगे तभी अधिकार मिलना चाहिए। बेटी चाहेगी तो नही मिलना चाहिए। महिलाएं घर से कई रोजगार कर सकती हैं .

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के हजूरपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से जहीरुन्निसा से साक्षात्कार लिया। जहीरुन्निसा ने बताया कि महिलाओं को ससुराल के भूमि में अधिकार मिलना चाहिए। बेटियों को पढ़ाना चाहिए। बेटियां पढ़ेंगी तो जागरूक होंगी। सरकार ने कई योजनाएं महिलाओं के लिए लागू किया है। जैसे - महिला सशक्तिकरण,समूह का काम ,सिलाई का काम इत्यादि। शिक्षित महिलाएं उन योजनाओं का लाभ ले रही हैं। मगर अशिक्षित महिलाएं जानकारी के अभाव में सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले पाती हैं। 

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के हजूरपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से अरमान से साक्षात्कार लिया। अरमान का कहना है कि महिलाओं को भूमि में बराबर का अधिकार मिलना चाहिए। बेटियों को शिक्षित करना बहुत जरुरी है। अरमान का कहना है कि वो अपनी बेटियों को भूमि में अधिकार देना चाहते है। अशिक्षित महिलाओं को सरकारी योजनाओ के बारे में जानकारी नहीं होती है। महिलाओं को अपने घरो से बहार निकलना चाहिए

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के हजूरपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से करीम से साक्षात्कार लिया। करीम का कहना है कि महिलाओं को भूमि में बराबर का अधिकार मिलना चाहिए। बेटियों को शिक्षित करना बहुत जरुरी है।अशिक्षित महिलाओं को सरकारी योजनाओ के बारे में जानकारी नहीं होती है। देश के विकास के लिए महिला और पुरुष दोनों को घर से बाहर निकलना होगा साथ मिलकर काम करना होगा।

ग्रामीण महिला सशक्तिकरण का अर्थ है ग्रामीण महिलाओं को उनके सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक अधिकारों को प्राप्त करने में सक्षम बनाना। यह उन्हें निर्णय लेने की शक्ति प्रदान करता है और उनके जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाता है। सशक्तिकरण का मतलब सिर्फ महिलाओं को शिक्षित करना या उन्हें रोजगार देना नहीं है, बल्कि उन्हें समाज में समानता का दर्जा देना भी है। महिलाओं का सशक्तिकरण समाज के समग्र विकास के लिए आवश्यक है। जब महिलाएं सशक्त होती हैं, तो वे अपने परिवार और समुदाय के लिए बेहतर निर्णय ले सकती हैं। तब तक दोस्तों आप हमें बताइए कि *----- आधी आबादी या महिलाओं को उनका पूरा हक दिया जाने से उनके जीवन सहित समाज में किस तरह के बदलाव आएगा जो एक बेहतर और बराबरी वाले समाज के निर्माण में सहायक हो सकता है? *----- साथ ही आप इस मुद्दे पर क्या सोचते है ? और आप किस तरह अपने परिवार में इसे लागू करने के बारे में सोच रहे है ?

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से मोनू सिंह से साक्षात्कार लिया। मोनू सिंह का कहना है कि समाज में बेटियों को शिक्षित करना बहुत जरुरी है।अशिक्षित महिलाओं को सरकारी योजनाओ के बारे में जानकारी नहीं होती है।

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से भानु प्रताप सिंह से साक्षात्कार लिया। भानु प्रताप सिंह का कहना है कि सरकार के द्वारा महिलाओं को सारी योजनाओ का लाभ देना चाहिए। पति नशे में आकर महिलाओं के साथ अत्याचर करते है, इसलिए भूमि में महिलाओं का अधिकार होना चाहिए। देश के विकास के लिए महिला और पुरुष दोनों को साथ मिलकर काम करना होगा।

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से पवन कुमार से साक्षात्कार लिया। पवन कुमार का कहना है कि समाज में बेटियों को शिक्षित करना बहुत जरुरी है।अशिक्षित महिलाओं को सरकारी योजनाओ के बारे में जानकारी नहीं होती है।महिलाओं को भूमि में बराबर का अधिकार मिलना चाहिए।

"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ श्री जीवदास साहू ,टमाटर की खेती के सम्बन्ध में जानकारी दे रहे है। टमाटर के उन्नत किस्म और इसके उपचार की अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें.