उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से साक्षी तिवारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से राजरानी साक्षात्कार लिया।राजरानी ने बताया कि यदि इनको जमीन मिल जाएगा तो ये खेती -बाड़ी करेंगी।उपज को बेचकर पैसा कमाएंगी और घर बनाएंगी। बच्चों को पढ़ाएंगी।

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से साक्षी तिवारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से पवन कुमारी से साक्षात्कार लिया।पवन कुमारी ने बताया कि भूमि में अधिकार मिलेगा तो ये खेती कर सकती हैं और छोटा सा घर बना सकती हैं। अपने बच्चों को पढ़ाएंगी और खेती करेंगी। महिलाओं के लिए शिक्षा बहुत जरुरी है

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से साक्षी तिवारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से हिमांशु वर्मा से साक्षात्कार लिया।हिमांशु वर्मा ने बताया कि महिलाएं भूमि पर खेती कर सकती हैं। घर बनवा कर किराए पर दे सकती हैं। भूमि अधिकार तक पहुंच में सुधार लेन के लिए महिलाओं को शिक्षित होना चाहिए और सरकार को भी गांव - गांव जा कर इस अधिकार के बारे में अवगत कराना चाहिए।

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के हुजूरपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से राम केवल से साक्षात्कार लिया। राम केवल ने बताया कि महिलाओं को पैतृक संपत्ति में बराबर का अधिकार मिलना चाहिए। शादी के बाद भी मायके में बेटी को भूमि में अधिकार मिलना चाहिए बेटियों को पढ़ना चाहिए। राम केवल भी अपनी बेटियों को पढ़ा रहे हैं

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से दिनेश प्रसाद से साक्षात्कार लिया।दिनेश प्रसाद ने बताया कि दिनेश प्रसाद के अनुसार महिलाओं को मायके और ससुराल दोनों जगह बराबर सम्पत्ति का अधिकार मिलना चाहिए। महिलाएं शिक्षित होंगी तो जागरूक होंगी

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से लाल बाबू केवट से साक्षात्कार लिया।लाल बाबू केवट ने बताया कि पैतृक सम्पत्ति में बेटा का अधिकार होता है।इनके इलाके के स्कूल में बच्चे पढ़ाई नहीं करते हैं,बल्कि बदमाशी करते हैं। दूसरे बच्चों को भी पढ़ने नही देते हैं। महिलाओं को शिक्षित होना बहुत जरूरी है।

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से साक्षी तिवारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से अनीता से साक्षात्कार लिया।अनीता ने बताया कि इनको जमीन का अधिकार मिल जाएगा तो ये खेती कर के बच्चों का पालन - पोषण करेंगी। महिलाओं को शिक्षित होना बहुत जरूरी है।

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से साक्षी तिवारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से नीतू से साक्षात्कार लिया।नीतू ने बताया कि महिलाओं को भूमि में अधिकार मिलेगा तो बच्चों को शिक्षित करेंगी और आगे बढ़ाएंगी। गरीबी में बच्चों को पढ़ाना मुश्किल होता है

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से साक्षी तिवारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से मानसी से साक्षात्कार लिया।मानसी ने बताया कि भूमि में अधिकार मिलने से रोजगार कर सकती,बच्चों को शिक्षित कर सकती हैं और आत्मनिर्भर हो सकती हैं। भूमि अधिकार पाने के लिए महिलाओं के लिए शिक्षा बहुत जरुरी है

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से साक्षी तिवारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से अर्चना से साक्षात्कार लिया।अर्चना ने बताया कि महिलाओं को भूमि का अधिकार मिलेगा तो वो जीवन में कुछ कर पाएंगी और अपने मन के अनुसार खाना - पीना , पहनना - ओढ़ना और रहना कर पाएंगी। बच्चों को शिक्षित कर के अच्छा नागरिक बना पाएंगी। महिलाओं को शिक्षित होना बहुत जरूरी है।