उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बसंत सिंह से साक्षात्कार लिया। बसंत सिंह ने बताया कि महिलाओं को पैतृक संपत्ति में अधिकार मिलना चाहिए। इससे उनके जीवन में खुशहाली आ जाएगी। शिक्षा महिलाओं के लिए बहुत जरुरी है। बसंत अपनी बेटियों को सम्पत्ति में अधिकार देंगे
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से मुंशी लाल से साक्षात्कार लिया। मुंशी लाल ने बताया कि महिलाओं को पैतृक संपत्ति में अधिकार नही मिलना चाहिए। बेटी को ससुराल की संपत्ति में अधिकार मिलना चाहिए।यदि उनका भाई नही है तभी उनको मायके में अधिकार मिल सकता है। बेटियों को पढ़ाना चाहिए। शिक्षित महिलाएं सरकारी योजनाओं का लाभ ले पाएंगी। मगर अशिक्षित महिलाएं जानकारी के अभाव में सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले पाती हैं। महिलाएं शिक्षित होंगी तो जागरूक होंगी
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सुरेश तिवारी से साक्षात्कार लिया। सुरेश तिवारी ने बताया कि बेटियों को बेटों से ज्यादा पढ़ाना चाहिए। महिलाएं शिक्षित होंगी तो जागरूक होंगी। सरकार ने कई योजनाएं महिलाओं के लिए लागू किया है। शिक्षित महिलाएं उन योजनाओं का लाभ ले रही हैं। मगर अशिक्षित महिलाएं जानकारी के अभाव में सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले पाती हैं। बेटियों को पैतृक संपत्ति में बेटा के बराबर अधिकार मिलना चाहिए। अज्ञानता के कारण पुरुष महिलाओं को आगे नही बढ़ने देते हैं और घर के अंदर रखते हैं।
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सत्यनारायण चौरसिया से साक्षात्कार लिया। सत्यनारायण चौरसिया ने बताया कि इनका अपना पान का दुकान है। महिलाओं को पैतृक संपत्ति में अधिकार मिलना चाहिए। जागरूक होने के लिए महिलाओं को शिक्षित होना जरुरी है।
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से अमर सिंह से साक्षात्कार लिया। अमर सिंह ने बताया कि महिलाओं को पैतृक संपत्ति में पुरुषों के बराबर अधिकार मिलना चाहिए। बेटियों को पढ़ाना चाहिए। बेटियां शिक्षित होंगी तो जागरूक होंगी और कुछ काम कर पाएंगी। सरकार ने कई योजनाएं महिलाओं के लिए लागू किया है। जैसे - महिला सशक्तिकरण,समूह का काम ,सिलाई का काम इत्यादि। शिक्षित महिलाएं उन योजनाओं का लाभ ले रही हैं। मगर अशिक्षित महिलाएं जानकारी के अभाव में सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले पाती हैं। कुछ पुरुष महिलाओं को घर से बाहर नही निकलने देते हैं पुरुषों की मानसिकता सही नही है तो परिवार नहीं चलेगा।
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से शिवनारायण यादव से साक्षात्कार लिया। शिवनारायण यादव ने बताया कि महिलाओं को पुरुष से कम भूमि में अधिकार मिलना चाहिए। जमीन का देखभाल पुरुष कर सकता है। महिलाओं को शिक्षा का पूरा अधिकार है।सरकार ने कई योजनाएं महिलाओं के लिए लागू किया है। जैसे - महिला सशक्तिकरण,समूह का काम ,सिलाई का काम इत्यादि। शिक्षित महिलाएं उन योजनाओं का लाभ ले रही हैं। जो अपनी बेटी को नहीं पढ़ा रहे हैं वो नादान हैं
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से प्रिया सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से प्रिया से साक्षात्कार लिया।प्रिया ने बताया कि महिलाओं को पैतृक संपत्ति में अधिकार मिलना चाहिए। ये सम्पत्ति में बहू - बेटियों को हिस्सा देंगी
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से अरुवेंद्र अमर त्रिपाठी से साक्षात्कार लिया।अरुवेंद्र अमर त्रिपाठी ने बताया कि शादी के बाद महिलाओं को पैतृक संपत्ति में अधिकार नहीं मिलना चाहिए। महिआओं को बराबर का अधिकार मिलना चाहिए लेकिन भूमि में नहीं मिलना चाहिए। बेटियों को भी शिक्षित करना बहुत जरुरी है।हमारे समाज में महिलायें शिक्षित होंगी तभी जागरूक हो पाएंगी। अशिक्षित महिलाओ को सरकारी योजनाओ का लाभ नहीं मिल पाता है। महिला और पुरुष जब तक साथ मिलकर कार्य नहीं करेंगी तब तक देश का विकास नहीं हो पाएगा। शिक्षा का मतलब ये नहीं है की संयुक्त परिवार जो तोड़ा जाये , ये तोड़ने का काम दूषित मानसिकता है
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से रामेश्वरप्रसाद यादव से साक्षात्कार लिया। रामेश्वरप्रसाद यादव ने बताया कि महिलाओं को पैतृक संपत्ति में और शिक्षा में बराबर का अधिकार मिलना चाहिए। सरकार ने कई योजनाएं महिलाओं के लिए लागू किया है।जैसे फैक्ट्री में काम , समूह में काम , इत्यादि। शिक्षित महिलाएं उन योजनाओं का लाभ ले रही हैं। मगर अशिक्षित महिलाएं जानकारी के अभाव में सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले पाती हैं। समाज में प्रत्येक व्यक्ति को शिक्षित होना चाहिए
उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सुभाष पाठक से साक्षात्कार लिया। सुभाष पाठक ने बताया कि महिलाओं को पैतृक संपत्ति में पुरुष के बराबर अधिकार मिलना चाहिए। शिक्षा महिलाओं के लिए बहुत जरुरी है। शिक्षा ही ज़िन्दगी है। सभी महिलाएं अपनी योहयता के अनुसार काम कर रही हैं । सब को बराबर का अधिकार है। सभी किसी न किसी प्रकार से लायक हैं।
