उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के हजूरपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से शिवकुमार से साक्षात्कार लिया। शिवकुमार का कहना है कि महिलाओं और बेटियों को भूमि में बराबर का अधिकार मिलना चाहिए। बेटियों को भी शिक्षित करना चाहिए । शिवकुमार अपनी बेटियों को भी भूमि में अधिकार देना चाहते है। जब तक महिला और पुरुष साथ मिलकर कार्य नहीं करेंगे , तब तक हमारे देश का विकास नहीं हो पाएगा। समाज में अशिक्षा का प्रभाव पड़ रहा है। सभी को शिक्षित करना जरुरी है

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के हजूरपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से राम फेरन से साक्षात्कार लिया। राम फेरन का कहना है कि महिलाओं को भूमि में अधिकार जरूर मिलना चाहिए। बेटियों को भी शिक्षित करना चाहिए । जब तक महिला और पुरुष घर से बाहर नहीं निकलेंगे , तब तक हमारे देश का विकास नहीं हो पाएगा। महिलाये और बेटियां अगर नहीं पढेंगी तो जागरूक नहीं हो पाएंगी।

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के प्रयागपुर से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से रचना देवी से बातचीत की. रचना देवी का कहना है कि महिलाओं या बेटियों को जमीन में बराबर का अधिकार मिलना चाहिए और बेटियों को शिक्षा मिलना जरूरी है। उनको मोवाइल वाणी पर चल रहे कार्यक्रम अच्छा लग रहा है। पहले के माता-पिता के पास इतना पैसा नहीं था कि वे बच्चों को पढ़ा पाते, इसलिए वे पढ़े लिखे नहीं हैं।

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से पांडे से साक्षात्कार लिया। पांडे का कहना है कि समाज में महिलाओं को जरूर पढ़ाना चाहिए। पहले के मुकाबले आज के समाज में बहुत बदलाव आया है

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से मुरली मनोहर से साक्षात्कार लिया। मुरली मनोहर का कहना है कि पहले के ज़माने में कुछ और था , लेकिन अब के ज़माने में कुछ और है। महिलाओं और बेटियों को समाज में शिक्षित होना बहुत जरुरी है। निम्न विचार वाले लोग ये सोचते है, की लड़कियों को पढ़ाने से वो भाग जाती है। जब तक महिला और पुरुष अपने घरो से बाहर नहीं निकलेंगे , तब तक हमारे देश का विकास नहीं हो पाएगा। महिलाओं को भूमि में अधिकार मिलना चाहिए।

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से संचित सिंह से बातचीत की। संचित सिंह का कहना है कि महिलाओं या बेटियों को शिक्षित होना बहुत जरूरी है पहले सुविधाएँ नहीं दी लेकिन अभी के सरकार सभी योजनाएं दी जा रही हैं अभी सबको पढ़ना चाहिए। कुछ बेटियां पढ़ने जाने के नाम पर मॉल जाती हैं शॉपिंग करती हैं उनपर मॉ बाप को विशेष ध्यान देने की जरूरत है उनकी सुरक्षा करने की जरूरत है

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के प्रयागपुर से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से राहुल तिवारी से बातचीत की। राहुल तिवारी का कहना है की पहले की महिलाएं अशिक्षित रहती थी उन्हें बहला फुसला कर के जमीन वगैरह अपने नाम से करवा लेते थे। लेकिन अब महिलाएं शिक्षित हो रही हैं वे ऐसा नहीं कर सकती हैं। अभी की सरकार में सबकुछ अच्छा चला रहा महिलाओं को कई योजनाएं दी जा रही उनके उन्नति के लिए कदम उठाये जा रहे हैं। कुछ लोग बेटियों को नहीं पढ़ाते हैं शादी कर देते हैं और बाद में विवाद करते हैं यदि वे शिक्षित हो जाए तो विवाद खत्म हो जाएगा। पुरूष सोचते हैं कि महिलाएं पढ़ लिख लेंगी तो उन्हें सम्मान नहीं देंगी ये उनकी गलत सोच है।

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से मंसाराम से साक्षात्कार लिया। मंसाराम ने बताया कि महिलाओं को शिक्षित करना है तो उनका खर्च अभिभावक को उठाना चाहिए। वर्ना बेटी पैसों के लिए गलत रास्ते पर चलने के लिए मजबूर हो सकती है।बेटियां पढ़ेंगी तो जागरूक होंगी। सरकार ने कई योजनाएं महिलाओं के लिए लागू किया है। शिक्षित महिलाएं काम कर रही हैं। मगर अशिक्षित महिलाएं जानकारी के अभाव में कुछ नही कर पाती हैं। अशिक्षित महिलाओं पर अत्याचार होता है

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से नरेंद्र तिवारी से साक्षात्कार लिया। नरेंद्र तिवारी ने बताया कि बेटियों को पढ़ाना चाहिए।बेटियां पढ़ेंगी तो जागरूक होंगी। समाज में उनका सम्मान बढ़ेगा और उन पर हो रहा अत्याचार बंद होगा। सरकार ने कई योजनाएं महिलाओं के लिए लागू किया है। शिक्षित महिलाएं काम कर रही हैं। मगर अशिक्षित महिलाएं जानकारी के अभाव में कुछ नही कर पाती हैं।अशिक्षा के कारण बेटियां अधिकार से वंचित हैं। महिलाओं को जमीन में बराबर का अधिकार मिलना चाहिए।

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से राजाराम से साक्षात्कार लिया। राजाराम ने बताया कि बेटियों को पढ़ाना चाहिए।बेटियां पढ़ेंगी तो जागरूक होंगी। सरकार ने कई योजनाएं महिलाओं के लिए लागू किया है। शिक्षित महिलाएं काम कर रही हैं। मगर अशिक्षित महिलाएं जानकारी के अभाव में कुछ नही कर पाती हैं।अशिक्षा के कारण बेटियां अत्याचार सहने के लिए मजबूर हैं।