उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि महिलाओं के प्रति हो रहे भेदभाव की वजह अशिक्षा है। महिलाओं को शिक्षित और जागरूक होना चाहिए। महिलाओं का अपना खुद का रोजगार शुरू करना चाहिए। पुरुष महिलाओं को भूमि में अधिकार नही देना चाहते हैं। क्योंकि उनको भूमि में अधिकार मिलने के बाद महिलाएं उनको भाव नही देंगी।महिलाएं वर्तमान में लगभग हर क्षेत्र में कार्य कर रही हैं,मगर अभी भी कुछ महिलाओं का जीवन घर के कामकाज तक ही सीमित रहता है।

उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि महिलाओं के लिए जागरूक होना बहुत जरूरी है ,अगर हमारे समाज में महिलाएं जागरूक नहीं हैं तो वे अपना व्यवसाय नहीं कर सकती हैं जैसे कि हमारे समाज में सरकार द्वारा बहुत सारी योजनाएं निकाली गयी हैं जैसे सिलाई मशीन में काम कर सकती हैं बड़ी बड़ी फैक्टिरियों में काम कर सकती हैं ,कोई जानवर पाल सकती हैं कोई व्यवसाय कर सकती हैं। कपड़ों का भी काम कर सकती हैं जिसे कर के महिलाएं अपना परिवार चला सकती हैं। कुछ महिलाओं के पास पूंजी की कमी है जिसके वजह से वे व्यवसाय नहीं कर पाती कहीं लोन के लिए जाती हैं उनसे अधिक ब्याज वसूला जाता है। लेकिन पढ़ी लिखी महिलाओं को देखकर अशिक्षित महिआएं एक दूसरे के साथ मिलकर काम कर सकती हैं। पुरूष के दबाव के कारण कुछ महिलाएं घर से नहीं निकलती हैं। महिलाएं घर से बाहर निकलेंगी तभी कुछ कर पायेंगी समाज आगे बढ़ पायेंगी। अभी भी गरीबी बहुत है एक बार खाती हैं फिर दिन भर भूखे रहती हैं यदि महिलाओं को उनका अधिकार मिल जाए तो ऐसा नहीं होगा

बहराइच उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला ,ब्लाक हुजूरपुर ,गाजीपुर कोंडरी , गांव सदा पुरवा से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से अंश सिंह से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि समाज को महिलाओं के आधार को समझना चाहिए और उन्हें भूमि प्रदान करने के लिए आगे आना चाहिए। सरकार के द्वारा महिलाओं के लिए बहुत सी योजनाए निकाली गई है, और उन्हें अवगत कराने की जरुरत है। महिलाओं को समाज में जागरूक करने की जरुरत है, अगर महिलायें जागरूक नहीं होंगी तो हमारा देश और पीछे चला जायेगा। महिलाओं को पूर्ण रूप से स्वराज प्राप्त हो

उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला, ब्लाक हुजूरपुर से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से गोविंद प्रसाद से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि समाज में किसी प्रकार की कमी नहीं है। महिलाओं को बाहर जाना चाहिए और पढ़ लिख कर नौकरी करना चाहिए। आज के समय में महिलायें सभी प्रकार के काम कर रही है और उन्हें किसी से कोई भी ईर्ष्या या जलन नहीं है

उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला के ब्लॉक हजूरपुर थाना हुजूरपुर तहसील पयागपुर से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि हमारे समाज में महिलाओं के लिए सरकार द्वारा कई योजनाएं चलायी गयी हैं।जैसे सिलाई मशीन, कंप्यूटर का काम ,बड़े-बड़े फैक्ट्री में काम करने की व्यवस्था। समाज की महिलाएं एकजुट होकर समूह में काम कर सकती हैं. साथ ही पढ़ी लिखी महिलाएं व्यवसाय भी कर सकती हैं। लेकिन कुछ महिलाएं पूंजी की कमी के कारण कोई व्यवसाय भी नहीं कर सकती हैं

उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि हमारे समाज में महिलाएं घर के अंदर मारी पीटी जाती हैं। महिलाओं के साथ आये दिन अत्याचार होता है वे थाना कोर्ट कछेरी के चककर काटती रहती हैं फिर भी उनका कोई सुनवाई नहीं होता। हमारे समाज की महिलाएं बहुत अधिक पीड़ित हैं उनके पास पर्याप्त पूंजी ना होने के कारण वे कोई व्यवसाय भी नहीं कर पाती हैं

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बिजली सिंह से साक्षात्कार लिया। बिजली सिंह ने बताया कि महिलाओं को दूसरे के खेतों में काम ना कर के खुद का व्यवसाय करना चाहिए। सरकार महिलाओं के व्यवसाय के लिए सहायता दे रही है उसका लाभ उठाना चाहिए। महिलाओं को घर में चादर पेंट करना चाहिए,टोकरी बनाएं,पर्दे बनाएं,इत्यादि

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला ब्लॉक हुजूरपुर से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि हमारे समाज में महिलाओं को जमीन और नौकरी का अधिकार होना चाहिए, लेकिन समाज में शिक्षित महिलाएं पैसे और परिवार की मजबूरी के कारण नौकरी नहीं कर पाती है। उन्हें इस बात का डर होता है की अगर वो बाहर काम करने जाती है तो उन्हें जवाब देना होगा। सरकार द्वारा महिलाओं को भूमि तथा नौकरी में अधिकार देना चाहिए। जिस प्रकार पुरुषो का अधिकार है भूमि पर उसी प्रकार महिलाओं का भी भूमि पर अधिकार होना चाहिए ताकि उन्हें किसी के भरोसे नहीं रहना पड़े

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला ब्लॉक हुजूरपुर से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से स्थानीय निवासी लक्ष्मण सिंह से बात किया उन्होंने बताया कि महिलाएं धान की बुवाई से लेकर धान की निराई तक धूप में रहकर करती हैं, जिसके बाद भी उन्हें उनका हक़ नहीं मिलता है।महिलाओं को भूमि में अधिकार मिलना जरुरी है। हमारे समाज में महिलाओं को भूमि और नौकरी के लिए जागरूक होना होगा, नहीं तो वो पिछड़ी ही रह जाएँगी। महिलाएं जब भी अपने अधिकार के लिए आवाज उठाती है तो उनके साथ शोषण किया जाता है। महिलाओं को अधिकार मिलना चाहिए और उन्हें रोजगार और व्यवसाय में अधिकार की आवश्यकता है

उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला के गांव देवनपुर, ब्लॉक हजूरपुर ,थाना हुजूरपुर, तहसील पयागपुर से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से अश्वनी कुमार द्विवेदी से बातचीत की। बातचीत में अश्वनी कुमार द्विवेदी ने बताया कि पढ़ी लिखी महिलायें घर पर बैठी हुयी हैं उन्हें पुरुष बाहर नहीं निकलने देते हैं ताकि वे घर पर बच्चे संभाल सके। उनका कहना है महिलायें नौकरी के लायक होंगी तो उन्हें नौकरी मिल जाएगी