Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
नानपारा (बहराइच)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानपारा में विधायक समर्थकों द्वारा चिकित्सक की पिटाई प्रकरण में नया मोड़ आ गया है। नानपारा विधायक ने सीएचसी के फार्मासिस्ट पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगाते हुए डीएम को पत्र लिखा है। सीएचसी पर चिकित्सकों के गैरहाजिर होने का आरोप लगाया है।घटना की जानकारी मिलने पर वे सीओ राहुल पांडेय व कोतवाल मिथिलेश राय के साथ सीएचसी पहुंचे थे। वहां चिकित्सक व अन्य स्टॉफ नदारद था। काफी देर बाद फार्मासिस्ट मौके पर आए। उन्होंने बहस की व अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इसकी सूचना तत्काल सीएमओ को दी थी। ऐसे में तत्काल फार्मासिस्ट को निलंबित किया जाए और अनुपस्थित डॉक्टर व कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। डीएम ने सीएमओ से मांगी जांच रिपोर्ट विधायक व चिकित्सक विवाद प्रकरण में डीएम ने सीएमओ डॉ. एसके सिंंह को जांच सौंपी है। सीएमओ को 25 नवंबर तक जांच पूरी कर विस्तृत रिपोर्ट शाम सात बजे तक देने को कहा है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। स्वास्थ्य कर्मियों में उबाल, चिकित्सकों के संघ में शिकायत चिकित्सक के साथ हुई मारपीट की घटना से सीएचसी नानपारा के चिकित्सकों व अन्य स्वास्थ्य कर्मियों में भारी गुस्सा है। सीएचसी के स्वास्थ्य कर्मियों के मुताबिक पीड़ित नेत्र चिकित्सक डॉ. आरपी गौड़ अन्य चिकित्सकों के साथ बहराइच गए हैं। वहां उन्होंने डॉक्टरों के संगठन में प्रकरण की शिकायत करते हुए न्याय दिलवाने की मांग की है। चिकित्सकों का दल सीएमओ डॉ. एसके सिंह से मुलाकात करेगा। डीएम के निर्देश पर प्रकरण की जांच की जा रही है।
बहराइच। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के बोर्ड परीक्षाओं की सूची जारी कर दी गई है। जिले में 88 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। पिछली बार की अपेक्षा इस बार परीक्षार्थियों की संख्या बढ़ी है। परीक्षा केंद्राें की संख्या घटी है।माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बृहस्पतिवार को हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्रों की सूची जारी कर दी। इस बार जिले के विभिन्न स्कूलों में पंजीकृत हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के 65,255 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। इसके लिए जिले में 88 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन परीक्षा केंद्रों पर हाईस्कूल के 37,603 तथा इंटरमीडिएट में 27,652 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।पिछले वर्ष 118 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इनमें हाईस्कूल के 38,592 तथा इंटरमीडिएट के 25,407 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी।
विपक्षी दल की भूमिका
राजीव डयरी
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
