उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के हुजूरपुर से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से महाराज दोउ सिंह से साक्षात्कार लिया। महाराज दोउ सिंह ने बताया कि महिलाओं को जमीन में अधिकार के लिए कोर्ट कचहरी का चक्कर लगाना पड़ता है। ऐसे में उन्हें बहुत समस्या होती है।तहसील में कहीं नाम,कहीं खतौनी या नक्शा गलत होता है।इसके लिए काफी दौड़-भाग करना पड़ता है।अधिकारियों को जनता के लिए समय नही रहता है।महिलाओं को पुरुष के समान जमीन का अधिकार मिलना चाहिए।
