उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के हजूरपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से विशाख दत्त शुक्ला से साक्षात्कार लिया। विशाख दत्त शुक्ला ने बताया कि जिन महिलाओं या बेटियों को जमीन में अधिकार मिलना चाहिए,योग्य महिला को ही अधिकार मिलना चाहिए।जो महिला सास - ससुर की सेवा और इज्जत करती है , उसे अधिकार मिलता है। कुछ महिलाएं घर का जमीन बेच कर चली जाती हैं। ऐसी महिलाओं को अधिकार नहीं मिलना चाहिए। बेटियों को पढ़ाना चाहिए।शिक्षा का अधिकार सबको है ,मगर जमीन का अधिकार जो लायक है उसे ही है। बेटियां पढ़ेंगी तो आगे बढ़ेंगी।भारत सरकार के द्वारा कई योजनाएं महिलाओं के लिए चलाई जा रही है।शिक्षित महिलाएं काम कर रही हैं। मगर अशिक्षित महिलाएं जानकारी के अभाव में कुछ नही कर पाती हैं। विशाख दत्त शुक्ला को मोबाइल वाणी पर प्रसारित कार्यक्रम अच्छा लगता है।