उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के हजूरपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से मोहन से साक्षात्कार लिया। मोहन ने बताया कि महिलाओं या बेटियों को जमीन में अधिकार मिलना चाहिए।ये अपनी बेटियों को अधिकार जरूर देंगे। बेटियों को पढ़ाना चाहिए।बेटियां पढ़ेंगी तो जागरूक होंगी ।भारत सरकार के द्वारा कई योजनाएं महिलाओं के लिए चलाई जा रही है।शिक्षित महिलाएं काम कर रही हैं। मगर अशिक्षित महिलाएं जानकारी के अभाव में कुछ नही कर पाती हैं।महंगाई में कमाने वाले एक हैं और खाने वाले दस लोग हैं।ऐसे में महिला और पुरुष दोनों कमाएंगे तभी देश का विकास होगा।