उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के हजूरपुर से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सद्दीक से बातचीत की। सद्दीक का कहना है कि महिलाओं और बेटियों को भूमि में अधिकार मिलना चाहिए और बेटियों को शिक्षित भी करना चाहिए। महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए उनका पढ़ना लिखना बहुत जरुरी है। ग्रामीण क्षेत्र में जो बेसहारा लोग है, उन्हें उनका अधिकार मिलना चाहिए।
