उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सुशिल कुमार तिवारी से साक्षात्कार लिया। सुशिल कुमार तिवारी ने बताया कि महिलाओं को जमीन में अधिकार मिलना चाहिए। बेटियों को पढ़ाना चाहिए।बेटियां पढ़ेंगी तो जागरूक होंगी। शिक्षित महिलाएं काम कर रही हैं। मगर अशिक्षित महिलाएं जानकारी के अभाव में कुछ नही कर पाती हैं। सरकार ने कई योजनाएं महिलाओं के लिए लागू किया है।जैसे - महिला सशक्तिकरण,समूह का काम ,सिलाई का काम इत्यादि।महंगाई में घर चलाने के लिए महिला और पुरुष दोनों को कमाना होगा।