उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से अमरचंद चौहान से साक्षात्कार लिया। अमरचंद चौहान का कहना है कि महिलाओं और बेटियों को भूमि में अधिकार मिलना चाहिए और उन्हें शिक्षित भी किया जाना चाहिए। महिलाओं को भी पुरुष के बराबर ही छूट दिया जाये, इससे आये दिन होने वाले विवाद ख़त्म हो सकते है। शहर में महिला और पुरुष साथ मिलकर कार्य करते है। शिक्षित महिला घरो से बाहर निकलकर कार्य कर सकती है
