उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से मोहम्मद हमिद से साक्षात्कार लिया। मोहम्मद हमिद ने बताया कि इनके पास जमीन नही है। समाज में महिलाओं को जमीन में अधिकार मिलना चाहिए। बेटियों को पढ़ाना चाहिए।इन्होने अपनी बेटियों की शादी कर दी है। सरकार ने कई योजनाएं महिलाओं के लिए लागू किया है। शिक्षित महिलाएं काम कर रही हैं। मगर अशिक्षित महिलाएं जानकारी के अभाव में कुछ नही कर पाती हैं। महंगाई में घर चलाने के लिए महिला और पुरुष दोनों को कमाना होगा। ग्रामीण इलाकों में कमाने वाले एक हैं और खाने वाले दस लोग हैं। ऐसे में महिला और पुरुष दोनों को कमाएंगे नही तो देश का विकास नही होगा।