उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बाबू गोसाई से साक्षात्कार लिया। बाबू गोसाई ने बताया कि महिलाओं को जमीन में बराबर का अधिकार मिलना चाहिए। महिलाओं को अधिकार नही मिलेगा,तो परिवार में विवाद हो सकता है बेटियों को पढ़ाना चाहिए।बेटियां पढ़ेंगी तो जागरूक होंगी। सरकार ने कई योजनाएं महिलाओं के लिए लागू किया है। शिक्षित महिलाएं काम कर रही हैं। मगर अशिक्षित महिलाएं जानकारी के अभाव में कुछ नही कर पाती हैं।ग्रामीण इलाकों में कमाने वाले एक हैं और खाने वाले दस लोग हैं। ऐसे में महिला और पुरुष दोनों को कमाएंगे नही तो देश का विकास नही होगा।
