उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से शिव कुमार से साक्षात्कार लिया। शिव कुमार ने बताया कि महिलाओं और बेटियों को सम्पत्ति का अधिकार मिलना चाहिए।ये अपनी बेटियों को जमीन में अधिकार देंगे। महिलाओं के लिए शिक्षा जरुरी है। बेटियां पढ़ेंगी तो जागरूक होंगी। सरकार ने कई योजनाएं महिलाओं के लिए लागू किया है। शिक्षित महिलाएं काम कर रही हैं। मगर अशिक्षित महिलाएं जानकारी के अभाव में कुछ नही कर पाती हैं।ग्रामीण इलाकों में कमाने वाले एक हैं और खाने वाले दस लोग हैं। ऐसे में महिला और पुरुष दोनों कमाएंगे तभी देश का विकास होगा। अशिक्षा के कारण बेटियों के ऊपर अत्याचार होता है