उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के हजूरपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से शिवकुमार से साक्षात्कार लिया। शिवकुमार का कहना है कि महिलाओं और बेटियों को भूमि में बराबर का अधिकार मिलना चाहिए। बेटियों को भी शिक्षित करना चाहिए । शिवकुमार अपनी बेटियों को भी भूमि में अधिकार देना चाहते है। जब तक महिला और पुरुष साथ मिलकर कार्य नहीं करेंगे , तब तक हमारे देश का विकास नहीं हो पाएगा। समाज में अशिक्षा का प्रभाव पड़ रहा है। सभी को शिक्षित करना जरुरी है
