उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से मुरली मनोहर से साक्षात्कार लिया। मुरली मनोहर का कहना है कि पहले के ज़माने में कुछ और था , लेकिन अब के ज़माने में कुछ और है। महिलाओं और बेटियों को समाज में शिक्षित होना बहुत जरुरी है। निम्न विचार वाले लोग ये सोचते है, की लड़कियों को पढ़ाने से वो भाग जाती है। जब तक महिला और पुरुष अपने घरो से बाहर नहीं निकलेंगे , तब तक हमारे देश का विकास नहीं हो पाएगा। महिलाओं को भूमि में अधिकार मिलना चाहिए।
