उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के प्रयागपुर से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से राहुल तिवारी से बातचीत की। राहुल तिवारी का कहना है की पहले की महिलाएं अशिक्षित रहती थी उन्हें बहला फुसला कर के जमीन वगैरह अपने नाम से करवा लेते थे। लेकिन अब महिलाएं शिक्षित हो रही हैं वे ऐसा नहीं कर सकती हैं। अभी की सरकार में सबकुछ अच्छा चला रहा महिलाओं को कई योजनाएं दी जा रही उनके उन्नति के लिए कदम उठाये जा रहे हैं। कुछ लोग बेटियों को नहीं पढ़ाते हैं शादी कर देते हैं और बाद में विवाद करते हैं यदि वे शिक्षित हो जाए तो विवाद खत्म हो जाएगा। पुरूष सोचते हैं कि महिलाएं पढ़ लिख लेंगी तो उन्हें सम्मान नहीं देंगी ये उनकी गलत सोच है।
