उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से नरेंद्र तिवारी से साक्षात्कार लिया। नरेंद्र तिवारी ने बताया कि बेटियों को पढ़ाना चाहिए।बेटियां पढ़ेंगी तो जागरूक होंगी। समाज में उनका सम्मान बढ़ेगा और उन पर हो रहा अत्याचार बंद होगा। सरकार ने कई योजनाएं महिलाओं के लिए लागू किया है। शिक्षित महिलाएं काम कर रही हैं। मगर अशिक्षित महिलाएं जानकारी के अभाव में कुछ नही कर पाती हैं।अशिक्षा के कारण बेटियां अधिकार से वंचित हैं। महिलाओं को जमीन में बराबर का अधिकार मिलना चाहिए।