उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से राजाराम से साक्षात्कार लिया। राजाराम ने बताया कि बेटियों को पढ़ाना चाहिए।बेटियां पढ़ेंगी तो जागरूक होंगी। सरकार ने कई योजनाएं महिलाओं के लिए लागू किया है। शिक्षित महिलाएं काम कर रही हैं। मगर अशिक्षित महिलाएं जानकारी के अभाव में कुछ नही कर पाती हैं।अशिक्षा के कारण बेटियां अत्याचार सहने के लिए मजबूर हैं।