उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से चेतराम तिवारी से साक्षात्कार लिया। चेतराम तिवारी ने बताया कि बेटी पढ़ाओ और देश को आगे बढ़ाओ।गरीबी या छोटी मानसिकता के कारण अभिभावक अपनी बेटियों को नही पढ़ाते हैं। बेटियां पढ़ेंगी तो जागरूक होंगी। सरकार ने कई योजनाएं महिलाओं के लिए लागू किया है। शिक्षित महिलाएं काम कर रही हैं। मगर अशिक्षित महिलाएं जानकारी के अभाव में कुछ नही कर पाती हैं।देश के विकास के लिए महिलाओं का भरपूर सहयोग और समाज में उनकी भागीदारी होनी चाहिए।
