उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बालकराम से साक्षात्कार लिया। बालकराम का कहना है कि महिलाओं और बेटियों को भूमि में अधिकार मिलना चाहिए और बेटियों को भी शिक्षित करना चाहिए। जब तक महिला और पुरुष अपने घरो से नहीं निकलेंगे , तब तक हमारे देश का विकास नहीं हो पाएगा। महिलाओं को भी पुरुष के बराबर ही छूठ दिया जाये, इससे आये दिन होने वाले विवाद ख़तम हो सकते है।
