उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बृजेश कुमार वर्मा से साक्षात्कार लिया। बृजेश कुमार वर्मा का कहना है कि महिलाओं और बेटियों को भूमि में अधिकार जरूर मिलना चाहिए और उनका शिक्षित होना भी बहुत जरुरी है। महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए उनका पढ़ना लिखना बहुत जरुरी है, तभी वो जागरूक हो पाएंगी और अपने अधिकारों को जान पाएंगी। ग्रामीण क्षेत्र में जो बेसहारा लोग है, उन्हें उनका अधिकार मिलना चाहिए।
