उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से किस्मत देवी से साक्षात्कार लिया। किस्मत देवी का कहना है कि महिलाओं और बेटियों को भूमि में अधिकार मिलना चाहिए। बेटियों को भी शिक्षित करना चाहिए ।जब तक महिला और पुरुष साथ मिलकर कार्य नहीं करेंगे , तब तक हमारे देश का विकास नहीं हो पाएगा। महिलाये शिक्षित होंगी तो अपने लिए लड़ भी सकती है। ग्रामीण क्षेत्र में जो बेसहारा लोग है, उन्हें उनका अधिकार मिलना चाहिए। जो कब्ज़ा किया हुआ भूमि है, उसमे से बेसहारा लोगो को भूमि दिया जाये।
