उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से पीएम मिश्रा से साक्षात्कार लिया। पीएम मिश्रा का कहना है कि महिलाओं और बेटियों को भूमि में बराबर का अधिकार मिलना चाहिए। शिक्षा के क्षेत्र में महिलाओं को आगे रखना चाहिए। ग्रामीण क्षेत्र में जो बेसहारा लोग है, उन्हें उनका अधिकार मिलना चाहिए। जब तक महिला और पुरुष साथ मिलकर कार्य नहीं करेंगे , तब तक हमारे देश का विकास नहीं हो पाएगा।
