उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से कृष्ण कुमार से साक्षात्कार लिया। कृष्ण कुमार का कहना है कि महिलाओं और बेटियों को भूमि में अधिकार मिलना चाहिए और बेटियों को भी शिक्षित करना चाहिए। अपने बेटियों को भी अधिकार देना चाहते है। ग्रामीण क्षेत्र में जो बेसहारा लोग है, उन्हें उनका अधिकार मिलना चाहिए। अशिक्षित महिलाओं को सरकारी योजनाओ के बारे में जानकारी नहीं होती है। महिलाओं को भी पुरुष के बराबर ही छूठ दिया जाये, इससे आये दिन होने वाले विवाद ख़तम हो सकते है। महिलाओं को भी अपने घरों से बाहर निकलना चाहिए