उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से राम धीरज से साक्षात्कार लिया। राम धीरज का कहना है कि महिलाओं और बेटियों को भूमि में अधिकार मिलना चाहिए। बेटियों को भी शिक्षित करना चाहिए । बेटियों को भी शिक्षित करना बहुत जरुरी है। महिलाओं को भी पुरुष के बराबर ही छूट दिया जाये, इससे आये दिन होने वाले विवाद ख़त्म हो सकते है। ग्रामीण क्षेत्र में जो बेसहारा लोग है, उन्हें उनका अधिकार मिलना चाहिए।
