उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से रामगोपाल से साक्षात्कार लिया। रामगोपाल का कहना है कि महिलाओं और बेटियों को भूमि में अधिकार मिलना चाहिए और बेटियों को भी पढ़ना चाहिए। जब तक महिला और पुरुष अपने घरो से बाहर नहीं निकलेंगे , तब तक हमारे देश का विकास नहीं हो पाएगा। महिलाओं को भी पुरुष के बराबर ही छूट दिया जाये, इससे आये दिन होने वाले विवाद ख़त्म हो सकते है। ग्रामीण क्षेत्र में जो बंजर बेसहारा लोग है, उन्हें उनका अधिकार मिलना चाहिए।