उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से वकील अहमद से साक्षात्कार लिया। वकील अहमद का कहना है कि महिलाओं को भूमि में बराबर का अधिकार जरूर मिलना चाहिए और बेटियों को पढ़ना चाहिए। अशिक्षित महिलाओं को सरकारी योजनाओ के बारे में जानकारी नहीं होती है। जब तक महिला और पुरुष साथ मिलकर कार्य नहीं करेंगे , तब तक हमारे देश का विकास नहीं हो पाएगा। महिलाओं को भी पुरुष के बराबर ही छूट दिया जाये, इससे आये दिन होने वाले विवाद ख़त्म हो सकते है।