उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सुकई से साक्षात्कार लिया। सुकई ने बताया कि महिलाओं को ससुराल की संपत्ति में अधिकार मिलना चाहिए।बेटियों को पढ़ाना चाहिए।बेटियां पढ़ेंगी तो जागरूक होंगी।महंगाई में महिला और पुरुष दोनों को कामना होगा ,तभी घर का खर्चा चल पाएगा सरकार ने कई योजनाएं महिलाओं के लिए लागू किया है।  शिक्षित महिलाएं काम कर रही हैं। मगर अशिक्षित महिलाएं जानकारी के अभाव में कुछ नही कर पाती हैं।  पुरुषों के समान महिलाओं को भी आज़ादी होनी चाहिए