उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से गंगा सिंह से साक्षात्कार लिया। गंगा सिंह ने बताया कि महिलाओं को मायके और ससुराल दोनों जगह की जमीन में बराबर का अधिकार मिलना चाहिए।बेटियों को पढ़ाना चाहिए।बेटियां पढ़ेंगी तो जागरूक होंगी।सरकार ने कई योजनाएं महिलाओं के लिए लागू किया है। शिक्षित महिलाएं काम कर रही हैं। मगर अशिक्षित महिलाएं जानकारी के अभाव में कुछ नही कर पाती हैं। ग्रामीण इलाकों में पुरुष महिलाओं को घर से बाहर नही निकलने देते हैं
