उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से संतोष कुमार वर्मा से साक्षात्कार लिया। संतोष कुमार वर्मा का कहना है कि बेटियों को उनके ससुराल के भूमि का अधिकार मिलना चाहिए। बेटियों को भी शिक्षित करना चाहिए। जब तक महिला और पुरुष घर से बाहर नहीं निकलेंगे , तब तक हमारे देश का विकास नहीं हो पाएगा। महिलाओं का शिक्षित होना बहुत जरुरी है। ग्रामीण क्षेत्र में जो बेसहारा लोग है, उन्हें उनका अधिकार मिलना चाहिए।