उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से प्रीतम सिंह से साक्षात्कार लिया। प्रीतम सिंह का कहना है कि बेटियों को शिक्षित करना चाहिए। अशिक्षित महिलाओं को सरकारी योजनाओ के बारे में जानकारी नहीं होती है। जब तक महिला और पुरुष घर से बाहर नहीं निकलेंगे , तब तक हमारे देश का विकास नहीं हो पाएगा।