उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से घनश्याम से साक्षात्कार लिया। घनश्याम ने बताया कि महिलाओं को ससुराल के सम्पत्ति में अधिकार देना चाहिए। यदि उनका भाई नही है तभी उनका हिस्सा मायके में मिल सकता है। बेटियों को पढ़ाना चाहिए। बेटियां पढ़ेंगी तो जागरूक होंगी। सरकार ने कई योजनाएं महिलाओं के लिए लागू किया है। शिक्षित महिलाएं उन योजनाओं का लाभ ले रही हैं। मगर अशिक्षित महिलाएं जानकारी के अभाव में सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले पाती हैं।