उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से प्रमोद कुमार से साक्षात्कार लिया। प्रमोद कुमार का कहना है कि महिलाओं को भूमि में बराबर का अधिकार मिलना चाहिए। बेटियों को भी शिक्षित करना बहुत जरुरी है।अशिक्षित महिलाओं को सरकारी योजनाओ के बारे में जानकारी नहीं होती है। जब तक महिला और पुरुष साथ मिलकर कार्य नहीं करेंगे , तब तक हमारे देश का विकास नहीं हो पाएगा।
