उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से आयुष कुमार झा से साक्षात्कार लिया। आयुष कुमार झा का कहना है कि शादी के बाद महिलाओं को उनके ससुराल के भूमि का हिस्सा मिलना चाहिए। बेटियों को भी शिक्षित करना बहुत जरुरी है। अपने बेटियों को अधिकार देना चाहते है। जब तक महिला और पुरुष साथ मिलकर कार्य नहीं करेंगे , तब तक हमारे देश का विकास नहीं हो पाएगा। ग्रामीण क्षेत्र में जो बेसहारा लोग है, उन्हें उनका अधिकार मिलना चाहिए। पुरुषो को अपने विचार सही करना चाहिए। महिलाओं को भी पुरुष के बराबर का अधिकार दिए जाये तो गाँव में भी सुधार होगा।
