उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से धनाजा से साक्षात्कार लिया। धनाजा का कहना है कि महिलाओं को भूमि में बराबर का अधिकार मिलना चाहिए। ग्रामीण क्षेत्र में जो भूमिहीन महिलायें है, उन्हें उनका अधिकार मिलना चाहिए। बेटियों को भी शिक्षित करना बहुत जरुरी है। जब तक महिला और पुरुष घर से बाहर निकलकर कार्य नहीं करेंगे , तब तक हमारे देश का विकास नहीं हो पाएगा।
