उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से लेमन कुमार पांडे से साक्षात्कार लिया। लेमन कुमार पांडे का कहना है कि समाज में महिलाओं को भूमि में बराबर का अधिकार मिलना चाहिए। बेटा और बेटी दोनों को शिक्षित करना बहुत जरुरी है। लेमन कुमार पांडे का कहना है कि वो अपने बेटियों को भूमि में अधिकार जरूर देंगे। महिलाओं का भी पुरुष के बराबर का अधिकार होना चाहिए। जब तक महिला और पुरुष साथ मिलकर कार्य नहीं करेंगे , तब तक हमारे देश का विकास नहीं हो पाएगा। अशिक्षित महिलाओं को सरकारी योजनाओ के बारे में जानकारी नहीं होती है।
