उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से प्रदीप कुमार से साक्षात्कार लिया। प्रदीप कुमार का कहना है कि समाज में महिलाओं को भूमि में बराबर का अधिकार मिल सकता है। ग्रामीण क्षेत्र में जो महिलायें है, उन्हें उनका अधिकार मिलना चाहिए। बेटियों को भी शिक्षित करना बहुत जरुरी है। अशिक्षित महिलाओं को सरकारी योजनाओ के बारे में जानकारी नहीं होती है। जब तक महिला और पुरुष साथ मिलकर कार्य नहीं करेंगे , तब तक हमारे देश का विकास नहीं हो पाएगा। निम्न सोच वाले अपनी घर की महिलाओं को अपने घरो से बाहर नहीं निकलने देते है
