उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से निर्मल मिश्रा से साक्षात्कार लिया। निर्मल मिश्रा ने बताया कि महिलाओं को पैतृक संपत्ति में बराबर का अधिकार मिलना चाहिए।शिक्षा महिलाओं के लिए बहुत जरुरी है। सरकार ने कई योजनाएं महिलाओं के लिए लागू किया है। जैसे - महिला सशक्तिकरण,समूह का काम ,सिलाई का काम इत्यादि। शिक्षित महिलाएं उन योजनाओं का लाभ ले रही हैं। मगर अशिक्षित महिलाएं जानकारी के अभाव में सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले पाती हैं।ग्रामीण इलाकों में कुछ पुरुष महिलाओं को घर से बहार नही निकलने देते हैं। ऐसा नही करना चाहिए। महिलाओं को भी अपनी इच्छा से जीने का अधिकार है