उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से वीरेंद्र कुमार त्रिपाठी से साक्षात्कार लिया। वीरेंद्र कुमार त्रिपाठीका कहना है कि महिलाओं को शिक्षित करना जरुरी है। महिलाओं को भूमि में बराबर का अधिकार मिलना चाहिए। उनका कहना है कि वो अपनी बेटी को संपत्ति में बराबर का अधिकार देंगे। अशिक्षित मानसिकता वाले पुरुष अपने घर की महिलाओं को घरो से बाहर नहीं निकलने देते है। जब तक महिला और पुरष साथ मिलकर कार्य नहीं करेंगे तब तक देश का विकास नहीं हो पाएगा।